NIR wives upcoming movie: कई ऐसी बड़ी फिल्में रही हैं जिसमें एक से बढ़कर एक दिग्गज सितारों ने एकसाथ काम किया है। अब जल्द ही एकबार फिर से ऐसी ही एक अपकमिंग फिल्म का रही है जो कि स्टारकास्ट की वजह से चर्चा में हैं। खबर है कि एक एंथोलॉजी फिल्म के लिए कई टेलीविजन और फिल्मी सितारों का एक समूह एक साथ आ रहा है। NRI WIVES नाम की इस फिल्म के पोस्टर का हाल ही में रिलीज किया गया है। सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें फिल्म की तगड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है।
गुंजन कुथियाला द्वारा निर्देशित फिल्म NRI WIVES में भाग्यश्री, राइमा सेन, जुगल हंसराज, समीर सोनी, कीकू शारदा, अदिति गोवित्रिकर, हितेन तेजवानी, गौरव गेरा सहित कई अन्य कलाकार हैं। भाग्यश्री ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'NRILIFE फिल्म एक विदेशी कहानियों का कॉकटेल है। ग्रे स्टोरीज की इस एंथोलॉजी का फिल्म प्रोडक्शंस एनआरआई लाइफ द्वारा किया गया है। जिंदगी सिर्फ पूरी तरह से ब्लैक एन व्हाइट नहीं है यह ग्रे शेड्स में भी है जो इसे दिलचस्प बनाती है! फिल्म दुनियाभर में 12 मई 2023 को रिलीज हो रही है।' यहां देखें फिल्म का पोस्टर-
फिल्म के पोस्टर को देखकर साफ पता चल रहा है कि ये प्यार वर्सेज इच्छाओं की ग्रे कहानियां हैं। जो कि वाकई एक शानदार कॉनसेप्ट है। वैसे आपको बताते चलें भाग्यश्री को हाल ही में साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने एक रियलिटी शो में जज के रूप में टेलीविजन डेब्यू भी किया है। वहीं जुगल हंसराज ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज मिसमैच्ड से सुर्खियां बटोरीं थीं।
