'Raanjhana' के लिए धनुष नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद, सोनम कपूर संग इस बॉलीवुड एक्टर की बनते-बनते रह गई जोड़ी

This Actor Was First Choice for Raanjhana: आनंद एल राय के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रांझणा' में सोनम कपूर के अपोजिट साउथ एक्टर धनुष नजर आए थे। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि इस मूवी के लिए धनुष मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे बल्कि उन्होंने रणबीर कपूर को शुरुआत में अप्रोच किया था।

This Actor Was First Choice for Raanjhana: साल 2013 में आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'रांझणा' में साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आई थी। इस मूवी के रिलीज होने के बाद 'रांझणा' बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित लव-स्टोरीज में से एक बन गई थी। फैन्स आज भी समय निकालकर इस मूवी को देख डालते हैं। लोगों की फिल्म की कहानी और धनुष की एक्टिंग खूब पसंद आई थी। इस मूवी में धनुष द्वारा निभाया गया कुंदन का किरदार अमर हो गया है। मगर बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि 'रांझणा' मूवी के लिए धनुष कभी भी मेकर्स की पहली पसद नहीं थे। तो चलिए जानते हैं आखिर मेकर्स ने धनुष से पहले किस बॉलीवुड एक्टर को कास्ट करने का मन बनाया था।

Sonam Kapoor and Dhanush

(Pics Credit: Instagram/sonamkapoor/-)

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक पुराने इंटरव्यू के दौरान 'रांझणा' के डायरेक्टर आनंद एल राय ने खुद यह बताया था कि धनुष इस मूवी के लिए पहली पसंद नहीं थे। 'रांझणा' के लिए वो रणबीर कपूर को सबसे पहले अप्रोच किया था। आनंद एल राय को लगता था कि इस मूवी के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं होगा लेकिन उस समय रणबीर कपूर कहीं और व्यस्त थे। रणबीर कपूर के समय ना होने एक बाद मेकर्स की तलाश धनुष पर खत्म हुई और उन्होंने अभिनेता को बिना देर किए कास्ट कर लिया।

End of Feed