Nora Fatehi की बढ़ी मुश्किलें ,एयरलाइन कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला

Defamation Case Against Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं। एक एयरलाइन कंपनी ने एक्ट्रेस के खिलाफ 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

Defamation Case Against Nora Fatehi: ड्यून्स एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के खिलाफ गांधीनगर की प्रधान सिविल न्यायाधीश न्यायालय में 3 करोड़ रुपये का सिविल मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि दिसंबर 2025 में चार्टर विमान से यात्रा के दौरान नोरा फतेही द्वारा बनाए और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में विमान की सुरक्षा को लेकर भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। कंपनी ने अदालत से कथित मानहानि, प्रतिष्ठा और कारोबारी साख को हुए नुकसान के लिए 3 करोड़ के हर्जाने की मांग की है। इसके साथ ही कथित आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट हटाने, सार्वजनिक स्पष्टीकरण और माफी जारी करने तथा भविष्य में कंपनी के खिलाफ ऐसे बयान देने से रोकने की मांग भी की गई है।

Defamation Case Against Nora Fatehi

नोरा फतेही कानूनी मुश्किल में फंसीं (Pic Credit: Instagram)

14 दिसंबर 2025 को मुंबई से जयपुर गई थीं नोरा फतेही

प्लेंट के मुताबिक, VT-NDA कॉल साइन वाला विमान हस्ती पेट्रो केमिकल एंड शिपिंग लिमिटेड ने चार्टर किया था। इसका इस्तेमाल 14 दिसंबर 2025 को नौरा फतेही और उनकी टीम को मुंबई से जयपुर ले जाने के लिए किया गया था। यात्रा का उद्देश्य जयपुर के सवाई मान महल होटल में आयोजित "Tha Dry Port - Jaipur Edition" के ब्रांड लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होना था। कंपनी का आरोप है कि विमान में सवार होने से पहले नौरा ने कई वीडियो रिकॉर्ड किए और उन्हें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल और इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किए।

End of Feed