Ramayana में रावण का किरदार देख नाराज हुए नीतीश भारद्वाज, बोले- 'भारत की विरासत से खिलवाड़...'

महाभारत में श्रीकृष्ण बने नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' की आलोचना की है। उन्होंने रावण के किरदार और फिल्म में भारत की संस्कृति दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन अब इसकी कहानी को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) ने फिल्म की जमकर आलोचना की है। खास बात यह है कि ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने फिल्म की तारीफ की थी और यहां तक कहा था कि यह बेस्ट फॉरेन फिल्म का ऑस्कर जीत सकती है। लेकिन फिल्म देखने के बाद उनकी राय पूरी तरह बदल गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Tiger Shroff पर गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट, बॉलीवुड स्टार्स को दी ये सलाह)

ramayana movie nitish

नीतीश भारद्वाज ने जताई नाराजगी (pic credit-ramayana/instagram)

नीतीश भारद्वाज ने जताई नाराजगी

नीतीश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर फिल्म पर अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि 'रामायण' सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति और आस्था से जुड़ी है। इसलिए इसे पर्दे पर दिखाते समय इसकी असली कहानी और सीख का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने फिल्म में रावण को दिखाने के तरीके पर भी सवाल उठाए। नीतीश के मुताबिक, फिल्म में रावण को बहुत उदार, सबके साथ इंसाफ करने वाला और अच्छा शासक दिखाया गया है। उनका मानना है कि इससे रामायण की असली सीख बदल जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने राम के रूप में जन्म लेकर बुराई को खत्म करने, धर्म की रक्षा करने और सही रास्ता दिखाने का काम किया था। नीतीश ने यहां तक कहा कि उन्हें फिल्म में ऐसी एक भी बात नहीं दिखी, जिसकी तारीफ की जा सके। उनके मुताबिक, बड़े पर्दे पर शानदार वीएफएक्स दिखाने से किसी कहानी की असली भावना और उसका संदेश सामने नहीं आता। उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म दुनिया में भारतीय सिनेमा की पहचान बनने के लायक नहीं है, क्योंकि उनके हिसाब से इसमें भारत की कहानी, संस्कृति और आस्था को सही तरीके से नहीं दिखाया गया है।

End of Feed