Ramayana Move Release Date: Confirmed! दो पार्ट्स में बनेगी नितेश तिवारी की 'Ramayana', निर्माताओं ने 2026 और 2027 की दिवाली डेट की बुक

Nitest Tiwari's Ramayana Move Release Date Announced: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitest Tiwari) के निर्देशन में बन रही नितेश तिवारी (Nitest Tiwari) की 'रामायण' (Ramayana) के दोनों पार्ट्स की रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के दोनों पार्ट्स को मेकर्स कब रिलीज करेंगे।

Ramayana Movie Release Date Announced: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने के बाद निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने 'रामायण' की बड़ी घोषणा की थी। नितेश तिवारी कई महीनों से फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। निर्माताओं में 'रामायण' में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भगवान राम के किरदार के लिए चुना है। दूसरी ओर माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी। मेकर्स ने अब रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट को लॉक कर दिया है। साथ ही निर्माताओं ने यह भी कन्फर्म करते हुए बताया कि 'रामायण' (Ramayana) को दो पार्ट्स में बनाया जाएगा।

Ranbir Kapoor's Ramayana

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'रामायण' का नया पोस्टर करते हुए बताया कि यह मूवी दो पार्ट्स में बनाई जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा और इसका दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'रामायण' की रिलीज डेट के सामने आते ही फैन्स की बेताबी फिल्म को देखने के लिए और बढ़ गई है।

End of Feed