आगे बढ़ गई नितेश तिवारी की 'रामायण'! इस वजह से बिग बजट फिल्म को लेकर मेकर्स पड़े ढीले

Ramayan Latest Update: नितेश तिवारी की रामायण पर नवीनतम खबर यह है कि परियोजना में और देरी हो सकती है। जानकारी मिली है कि रामायण की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Ramayan Latest Update: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म "रामायण" को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। फैंस फिल्म को लेकर लगातार उत्साहित हैं जब से खबर सामने आई है कि नितेश तिवारी ( Nitesh Tiwari) , रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) के साथ रामायण बनाने वाले हैं तभी से फैंस फिल्म की हर अपडेट जानने के लिए बेताब हैं। कल आई खबर के अनुसार टीवी के स्टार रवि दुबे( Ravi Dubey) को लक्ष्मण के लिए अप्रोच किया गया है। वहीं अब जानकारी मिली है कि रामायण की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Ramayan Latest Update

अभी कुछ ही दिन पहले खबर सामने आई थी कि निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा संचालित रामायण टीम 17 अप्रैल को राम नवमी के मौके पर औपचारिक घोषणा कर सकती है । लेकिन अब खबर सामने आई है कि ऐसा नहीं होने वाला। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार नितेश तिवारी की रामायण पर नवीनतम खबर यह है कि परियोजना में और देरी हो सकती है क्योंकि टीम के लिए पोशाकें पर्याप्त "भव्य" नहीं हैं। रामायण की शूटिंग आगे बढ़ सकती है और इसका असर रिलीज डेट पर भी पड़ सकता है। मेकर्स अभी अच्छी से अच्छी चीज की तलाश कर रहे हैं ताकि फिल्म में कोई कमी न रहे।

End of Feed