‘निशानची’ में छा गए विनीत कुमार सिंह, ‘जबरदस्त’ बनकर लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Vineet Kumar in Nischaanchi: छावा में 'कवि' का किरदार निभाकर चर्चा बटौरने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह ने निशांची फिल्म में भी अलग छाप छोड़ी है। फिल्म में उनका किरदार एकदम हटकर है। जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विनीत कुमार के किरदार की खूब तारीफ हो रही है।

Vineet Kumar in Nischaanchi: अनुराग कश्यप( Anurag Kshyap) की हालिया फिल्म ‘निशानची’ इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म में कई बड़े कलाकार मौजूद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है विनीत कुमार सिंह ( Vineet Kumar Singh) ने। भले ही फिल्म का हीरो नवोदित ऐश्वर्य ठाकरे हैं, जो डबल रोल में नजर आए हैं, लेकिन कहानी की असली जान विनीत कुमार सिंह का किरदार है। उनके किरदार के बाद से ही कहानी की असली शुरुआत होती है।

Vineet Kumar in Nischaanchi:

Image Source: IMDB

‘जबरदस्त’ है सबसे बड़ा सरप्राइज

विनीत कुमार सिंह फिल्म में ‘जबरदस्त’ नाम के पहलवान बने हैं। उनका रोल भले ही ज्यादा लंबा नहीं है, लेकिन उतने ही समय में वे पूरी फिल्म पर छा जाते हैं। ‘जबरदस्त’ का किरदार एक सीधा-सादा इंसान का है, जो कुश्ती के दम पर अपना भविष्य बनाना चाहता था, लेकिन हालात उसे गलत राह पर ले जाते हैं। फिल्म में वह हीरो ऐश्वर्य ठाकरे के पिता बने हैं और उनकी पत्नी ही निशानची कहलाती है। यही किरदार कहानी को आगे बढ़ाता है और फिल्म को गहराई देता है।

End of Feed