Nirmal Kapoor Last Rites: शुक्रवार (2 मई) की शाम ये खबर सामने आई कि अनिल कपू, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा लेकर चल बसी। निर्मल कपूर की मृत्यु की खबर से बॉलीवुड में शोक का माहौल है और हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। निर्मल कपूर की मृत्यु ने कपूर परिवार को हिलाकर रख दिया है। खबरों के मुताबिक निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर अनिल कपूर के बंगले पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसकी तैयारियां लगातार चल रही हैं।
निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन की तैयारियां हुईं पूरी
अनिल कपूर के बंगले के बाहर से कुछ देर पहले ही एक वीडियो सामने आई है, जिसमें दो व्यक्ति निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए सामान अंदर ले जाते हुए दिखे हैं। एक व्यक्ति के हाथ में सफेद रंग का सूट था तो दूसरे के हाथ में फूल थे। ये वीडियो सामने आने के बाद साफ है कि निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आप अनिल कपूर के बंगले के बाहर से आया वीडियो नीचे देख सकते हैं:
जाह्नवी कपूर भाई-बहनों के साथ लगी तैयारियों में
खबरों की मानें तो जाह्नवी कपूर कुछ देर पहले ही पापा बोनी कपूर के साथ अनिल कपूर के बंगले पर पहुंची हैं, जहां वो सारी तैयारियों का ध्यान रख रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में जाह्नवी कपूर बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर के साथ-साथ अंशुला कपूर भी चाचा अनिल कपूर के घर पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही बॉलीवुड की हस्तियां निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगी।
3 मई को होगा निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार
मिली जानकारी के अनुसार, अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार 3 मई के दिन होगा। क्योंकि 2 मई की शाम उनकी मृत्यु हुई है और हिन्दू धर्म के अनुसार सूरज ढलने के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता है, जिस कारण कपूर परिवार 3 मई के दिन निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार करेगा।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
