Neetu Kapoor ने शेयर की Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की बेटी राहा की FIRST PIC

Raha's First Picture OUT: अदाकारा नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें उसका सिर नजर आ रहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी के लोगों की नजरों से बचाकर रखते हैं लेकिन नीतू कपूर लोहड़ी के मौके पर अपना एक्साइटमेंट छुपा नहीं पायीं।

Raha's First Picture OUT: जब से बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अदाकारा आलिया भट्ट की बेटी राहा का जन्म हुआ है, तब से ही लोग उसकी एक झलक को तरस रहे हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी बेटी को मीडिया के सामने नहीं ला रहे हैं, जिस कारण उनके फैंस थोड़े से निराश भी हैं लेकिन नीतू कपूर (Neetu Kapoor) फैंस की इस उदासी को दूर करने में कोई कमी नहीं रहने देती हैं। अदाकारा नीतू कपूर ने लोहड़ी के मौके पर अपनी पोती राहा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उसका सिर नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा है, 'हैप्पी फर्स्ट लोहड़ी राहा...'

Neetu Kapoor ने शेयर की Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की बेटी राहा की FIRST PIC

Neetu Kapoor ने शेयर की Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की बेटी राहा की FIRST PIC

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने की मीडिया से राहा की तस्वीरें न लेने की रिक्वेस्ट

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बीते दिनों अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ मीडिया के सामने आए थे, जिस दौरान उन्होंने फोटोग्राफर्स से रिक्वेस्ट की थी कि वो किसी भी कीमत पर राहा की तस्वीर न लें। रणबीर-आलिया चाहते हैं कि जब तक राहा (Raha Kapoor) थोड़ी बड़ी न हो जाए, उसकी तस्वीरें मीडिया के सामने न आएं। रणबीर-आलिया ऐसा अपनी बेटी की प्राइवेसी के लिए करना चाहते हैं। कई लोगों को जानकर हैरानी होगी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के कई करीबी लोग अभी तक राहा से नहीं मिले हैं क्योंकि बॉलीवुड का ये स्टार कपल अपनी बेटी को सबसे अलग रखने में भरोसा करता है।

End of Feed