Neena Gupta on getting 70th National Award: 70वें नेशनल अवॉर्ड्स के सभी विनर्स की लिस्ट आज 16 अगस्त, 2024 को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिलीज कर दी गई है। इस बीच ऊंचाई फिल्म में अपने सपोर्टिंग रोल के लिए नीना गुप्ता को नेशनल अवॉर्ड मिला है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में नीना गुप्ता ने खुलासा किया कि जब उन्हें 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अपने अवॉर्ड की खबर सुनी तो उनका पहला रिएक्शन काफी हैरानी वाला ही रहा था। उन्होंने कहा, 'फिर मैंने थोड़ी लंबी सांस ली और अपने मैनेजर से इसे दोबारा चेक करने के लिए कहा, ताकि यह प्रूव हो सके।' नीना जी ने आगे कहा कि इसके बाद वह काफी खुश और इमोशनल हो गईं। उन्हें विनर्स लिस्ट में अपना नाम पढ़कर काफी खुशी भी हुई है।
Neena Gupta Reacts on wining National Awards for Uunchai
यह भी पढ़ें- 70th National Films Awards Full List: ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, ये बनी साल की बेस्ट फिल्म
उंचाई एक्ट्रेस ने कहा कि यह अवॉर्ड उनकी कड़ी मेहनत की वजह से हैं, जिससे उनको अब एक अलग ही पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि आप काम करो, और कभी ना कभी फल मिलता है, आज नहीं तो कल।'
बातचीत के दौरान, नीना गुप्ता ने 1990 के दशक में दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने को बारे में भी याद किया और लगभग 30 सालों के बाद फिर से अवॉर्ड मिलना उनके लिए काफी बड़ी बात है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपना पुरस्कार किसी को डेडीकेट करना चाहेंगी, तो नीना जी ने कहा कि वह ऐसा खुद करेंगी क्योंकि यह उनकी कड़ी मेहनत की वजह से उन्हें मिला है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
