Naveli Deshmukh बनी महाराष्ट्र की यूथ टूरिज्म एंबेसडर, युवा पीढ़ी के बीच पर्यटन को देंगी बढ़ावा

Naveli Deshmukh becomes state's Ambassador of Youth Tourism: मिस इंडिया नवेली देशमुख को महाराष्ट्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों (Maharashtra department of tourism and cultural affairs) के विभाग ने राज्य की ‘Ambassador of Youth Tourism’ नियुक्त किया है। ज्यादा जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

Naveli Deshmukh becomes state's Ambassador of Youth Tourism: युवा पीढ़ी के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, महाराष्ट्र के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों (Maharashtra department of tourism and cultural affairs) के विभाग ने मिस इंडिया यूनिवर्स नवेली देशमुख को साल 2024-25 के लिए राज्य के ‘Ambassador of Youth Tourism’ के रूप में नियुक्त किया है।

Naveli Deshmukh

यह घोषणा एक यूथ आइकन और राज्य की टूरिज्म कैपिटल छत्रपति संभाजीनगर के निवासी के रूप में देशमुख के योगदान को ध्यान में रखते हुए की गई है। उनकी भूमिका होगी कि वो महाराष्ट्र की ओर से दी जाने वाले पर्यटन अनुभव का समर्थन करें। युवाओं को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के लिए प्रेरित करें।

End of Feed