बॉलीवुड

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, धोती-कुर्ता पहने एक्टर में दिखी भगवान राम की छवि

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 22, 2024, 08:12 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाने वाला है। भारत के लिए 22 जनवरी 2024 का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दौरान अब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन के लिए बॉलीवुड सितारों की भी एंट्री होने लगी है।

Image

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Leaves for Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir Pran Pratishtha: भारत के लिए 22 जनवरी 2024 का दिन बेहद खास होने वाला है। अयोध्या में आज राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाही में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाने वाला है। जिसके लिए कई नेताओं से लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार्स तक को न्योता भेजा जा चुका है। इस बीच कंगना रनौत से लेकर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और रोहित शेट्टी तक ऐसे कई सितारे हैं जो प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अब अयोध्या पहुंचने लगे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रोहित शेट्टी एक साथ राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अयोध्या पहुंचते दिख रहे हैं।

इस बीच तीनों स्टार फुल ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां आलिया भट्ट नीली रंग की साड़ी में दिख रही हैं वहीं रणबीर कपूर ने धोती-कुर्ता पहना हुआ है। आइए इस वायरल हो रहे वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे सितारे

भगवान राम की नगरी अयोध्या जगमगा रही है। 22 जनवरी को देशभर में दोबारा दीवाली मनाई जा रही है। लोगों का मानना है कि भगवान श्री राम की वापसी हो रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में पूरा देश जगमगा रहा है। इस दौरान अब बॉलीवुड सितारे भी इस एतिहासिक समारोह में पहुंचने लगे हैं। एक तरफ जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी एंट्री से सभी को हैरान कर दिया है। वहीं आज 22 जनवरी को कई और बड़े सितारे भी अयोध्या नगरी में कदम रखने वाले हैं। सभी भारतीयों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article