'गुंडों के हाथों बच्चों पर जुल्म हुआ'- दिल्ली प्रदर्शन में हिंसा पर Naseeruddin Shah, सोनम-राजकुमार ने भी रखी बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 22, 2026, 12:35 PM IST

Naseeruddin Shah on Delhi Student Protest: एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर गहरी नाराजगी और दुख जताया है। तो चलिए जानते हैं कि नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा...

Naseeruddin Shah on Delhi Student Protest: बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म फतेह (Fateh) एक्टर नसीरुद्दीन शाह के एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो दिल्ली में रहे प्रदर्शन में नजर आए थे। नसीरुद्दीन शाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब इन सब के बीच नसीरुद्दीन शाह ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर अपना रिएक्शन दिया। इस मुद्दे पर बात करते हुए एक्टर काफी इमोशनल नजर आए।

Naseeruddin Shah on Delhi Student Protest

इमोशनल हुए स्टार्स (Image Source: IMDb/ Naseeruddin Shah Instagram)

इमोशनल हुए नसीरुद्दीन शाह

एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह नसीरुद्दीन शाह का अभी हाल ही में सामने आया वीडियो है। इस वीडियो में नसीरुद्दीन शाह दिल्ली में हुए प्रदर्शन पर रिएक्शन देते नजर आए हैं। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि 'इस वक्त मेरा दिल भी भरा हुआ है और गुस्से से मैं खौल भी रहा हूं। देखकर कि हमारे बच्चों के साथ कितना जुल्म और बर्बरता हो रही है उन गुंडों के हाथों, जो मुझे अमेरिका के एजेंट्स की याद दिलाते हैं मुंह पर नकाब लगाए, हाथ में डंडा लिए हुए। कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो। और ये भी सोच लो कि तुम्हारा अंजाम भी एक दिन जरूर मिलेगा। इन सब बच्चों से मैं कहना चाहता हूं हिम्मत मत हारना। बहुत से लोग तुम्हारे साथ हैं, बहुत से लोग तुम्हारी हमदर्दी कर रहे हैं। तुम लड़ते रहो। मुझे हमेशा हमारे मुल्क की युवा पीढ़ी से उम्मीद रही है और आज वो उम्मीद और ज्यादा मजबूत हो गई है। अपनी लड़ाई लड़ते रहो, हम तुम्हारे साथ हैं।'

End of Feed