मिस से मिसेज बन गई हैं Nargis Fakhri? बॉयफ्रेंड टोनी बेग संग शादी की तस्वीरें आई सामने

Nargis Fakhri Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि वो अब मिस से मिसेज बन गई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नरगिस ने बॉयफ्रेंड टोनी बेग (Tony Beigh) संग शादी कर ली है।

Nargis Fakhri Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भले ही इन दिनों बड़े परदे की दुनिया से दूर हैं लेकिन अपने फैंस के लिए वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। नरगिस आखरी बार साल 2023 में सीरीज टाटलु बाज में नजर आई थीं। नरगिस ज्यादातर समय अपमे घर न्यू यॉर्क में बिताती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो दावा कर रहा है कि नरगिस फाखरी ने शादी कर ली है। सिर्फ यही नहीं शादी की तमाम तस्वीरें भी रेडिट के पोस्ट में दिखाई नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।

Nargis Fakhri Marriage Tony Beig

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) की शादी से जुड़ा एक रेडिट पोस्ट वायरल हुआ जिसमें वेडिंग की इन्साइड तस्वीरें देखने को मिली। रिपोर्ट्स की मानें तो नरगिस ने अपने लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड टोनी बेग संग निकाह कर लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं यह शादी अमेरिका के लॉस एंजलेस में हुई जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवारवाले ही शामिल हुए। तस्वीरों में पैमप्लेट पर नरगिस के नाम के पहले दो और टोनी के भी पहले शब्द लिखे हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में बड़े से 10 मंजिला वाले केक पर हैप्पी मैरिड लाइफ लिखा हुआ है। हालांकि अभी तक नरगिस और टोनी ने अपनी शादी की घोषणा नहीं की है।

End of Feed