Nana Patekar की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ मौत की वजह का खुलासा, हार्ट अटैक चलते गई एक्टर की जान

Trianga Actor Nana Patekar Death Case: नाना पाटेकर की मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आ गई है। गोवा में डॉक्टरों ने इसे गंभीर हार्ट अटैक से हुई प्राकृतिक मौत बताया है।

Trianga Actor Nana Patekar Death Case: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 8 अक्टूबर को एक्टर का निधन हो गया था। इसके बाद से उनके फैंस काफी उदास है। नाना पाटेकर की मौत के बाद गोवा में पणजी पुलिस ने अननैचुरल डेथ दर्ज की और ऑटोप्सी रिपोर्ट और परिवार वालों के बयानों की जांच के बाद ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद ये साफ हो गया कि नाना पाटेकर की मौत गंभीर हार्ट अटैक से हुई। इस खबर के सामने आने के बाद नाना पाटेकर के निधन के बाद उठे सवालों का जवाब मिल गया है। तो चलिए जानते हैं की रिपोर्ट में क्या खुलासा किया गया है।

Trianga Actor Nana Patekar Death Case

नाना पाटेकर के निधन को लेकर नया खुलासा हो गया है। (Image Source: IMDb)

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

यह रिपोर्ट गोवा मेडिकल कॉलेज, बंबोली के डॉक्टरों की एक टीम ने 8 अक्टूबर को जारी की थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि मौत दिल की मुख्य आर्टरी में खून का थक्का बनने और दिल की खून की नसों में रुकावट की वजह से हुई थी। डॉक्टरों ने साफ किया है कि मौत नैचुरल थी। अब इसके बाद फैंस को सभी सवालों का जवाब मिल गया है, जो इतने दिनों से सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे थे।

End of Feed