नमित मल्होत्रा ने म्यूजिक लीजेंड हांस जिमर को किया बर्थडे विश, रामायण में जुड़ने पर कही ये बात

Namit Malhotra Post: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने लेजेंडरी म्यूजिक कंपोजर हांस जिमर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें नमित के साथ हांस जिमर और ए.आर. रहमान नजर आ रहे हैं। नमित का ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

Namit Malhotra Post: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इसे लोग अभी से ही सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी इस मेगा प्रोजेक्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि नमित मल्होत्रा समेत कई लोग इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म पार्ट्स में बनेगा और इसे बेहद बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने दुनियाभर से बेहतरीन लोगों को साथ लाया है, ताकि प्रोडक्शन से लेकर म्यूजिक और स्टोरीटेलिंग में वर्ल्ड-क्लास विजनरीज को जोड़ा जा सके।

namit malhotra

नमित मल्होत्रा ने खास अंदाज में हांस जिमर को किया विश

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म के लेजेंडरी म्यूजिक कंपोजर, जो दो बार के अकेडमी अवॉर्ड विजेता भी हैं हांस जिमर को उनके बर्थडे के मौके पर खास मैसेज शेयर किया। सोशल मीडिया पर नमित मल्होत्रा ने हांस जिमर और ए.आर. रहमान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी और फैंस दुनिया के दो म्यूजिक लीजेंड्स और मशहूर फिल्ममेकर के बीच इस ऐतिहासिक सहयोग को सेलिब्रेट करने लगे। तस्वीर शेयर करते हुए नमिता मल्होत्रा ने लिखा, 'आज का दिन खास है। मेरे दोस्त और दुनिया की सबसे टैलेंटेड, द वन एंड ओनली हांस जिमर का जन्मदिन है। आपको अच्छी सेहत, खुशियां और वह ताकत मिले जिससे आप अपनी क्रिएटिविटी और मैजिक से भरे टैलेंट से सबको यूं ही दीवाना करते रहें। यकीन नहीं होता कि आप हमारे रामायण के सफर का हिस्सा हैं, जहां आप और हमारे अपने ए.आर. रहमान संग मिलकर कुछ जादुई क्रिएट करने वाले हैं।'

End of Feed