65 की उम्र में नफीसा अली ने बालों का हेयर कलर करवाया पिंक, एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की मजेदार वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 07:38 PM IST

Nafisa Ali : दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में पिंक हेयर कलर करवाया है। एक्ट्रेस का न्यू लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नफीसा अली ने पिंक हेयर कलर में लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं
  • फोटो में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके न्यू लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली (Nafisa Ali) को उनकी एक्टिंग के अलावा जिंदा दिली के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस के नए लुक पर ये कहावत बिल्कुल ठीक बैठती है कि शौक पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है। नफीसा अपने न्यू लुक को लेकर चर्चा में छाई हुईं। एक्ट्रेस ने 65 साल की उम्र में बालों में पिंक हेयर कलर करवाकर सबको हैरान कर दिया।

nafisa ali

nafisa ali (Credit: Instagram)

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यू लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने पिंक हेयर कलर करवाने का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा मैंने अपने बच्चों और नाती- नातिन को सरप्राइज देने के लिए पिंक हेयर कलर करवाया है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि पिंक मेरा फेवरेट कलर है।

End of Feed