Munna Bhai 3 पर अरशद वारसी ने दिया बड़ा हिंट, बोले- संजय दत्त ने हिरानी को ‘बंदूक की नोक पर’ रखा है

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 5, 2026, 01:36 PM IST

Arshad Warsi on Munna Bhai 3: ‘मुन्नाभाई’ और ‘सर्किट’ की जोड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने का इंतजार लंबा हो चुका है। अब अरशद वारसी ने फिल्म को लेकर ऐसा अपडेट दिया है, जिससे फैंस खुश हो गए हैं।

Arshad Warsi on Munna Bhai 3: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) को एक बार फिर मुन्नाभाई (Munna Bhai) और सर्किट के अंदाज में देखने का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं। ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ (Munna Bhai M.B.B.S.) और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ (Lage Raho Munna Bhai) के बाद से ही दर्शक तीसरी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब इस इंतजार के बीच अरशद वारसी ने ऐसा अपडेट दिया है, जिसने एक बार फिर लोगों की उम्मीदें जगा दी हैं। तो चलिए जानते हैं अरशद वारसी ने क्या खुलासा किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Arshad Warsi on Munna Bhai 3

अरशद वारसी ने फिल्म को लेकर किया ये खुलासा (Image Source: IMDb)

अरशद वारसी ने किया खुलासा

एक्टर अरशद वारसी एक बार फिर से फिल्म मुन्नाभाई 3 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अरशद वारसी का एक बयान है, जिसमें वो फिल्म को लेकर नया अपडेट देते नजर आए। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने बताया कि संजय दत्त ने तीसरा पार्ट बनाने के लिए राजकुमार हिरानी को ‘बंदूक की नोक पर’ रखा हुआ है। उन्होंने कहा, “संजू ने राजू हिरानी को एक और फिल्म बनाने के लिए मजबूर कर रखा है। बेचारे राजू को नेशनल टीवी पर भी कहना पड़ा, ‘संजू, मैं बना रहा हूं, संजू।’” अरशद ने हंसते हुए कहा कि हर कोई फिल्म का तीसरा पार्ट करना चाहता है और वो भी इसके लिए उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजकुमार हिरानी इस फिल्म पर गंभीरता से काम कर रहे हैं और अब सभी को इसका इंतजार है।

End of Feed