बॉलीवुड

'नहीं सुधरे तो इन्हें भेज दूंगा'-Salman Khan ने कैफे वाले दोस्त को दी मजेदार चेतावनी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 4, 2026, 12:34 PM IST

Salman Khan Funny Instagram Post: सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों एक मजेदार पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने दोस्त के नए कैफे को लेकर ऐसा मजाक किया कि मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Image

सलमान खान ने किया मजेदार पोस्ट (Image Source: Pinterest)

Salman Khan Funny Instagram Post: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस शो के अलावा सलमान खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी खबरों में रहते हैं। सलमान खान जब भी कुछ कहते हैं, उसमें उनका अपना अलग अंदाज देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उन्होंने अपने दोस्त के नए कैफे को लेकर सोशल मीडिया पर एक मजेदार मैसेज शेयर किया। उनका ये पोस्ट अब लोगों का ध्यान खींच रहा है।

सलमान खान ने किया मजेदार पोस्ट

सलमान ने अपने दोस्त के बांद्रा में खुले नए कैफे को सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए सपोर्ट किया। उन्होंने कैफे से जुड़ा एक वीडियो रीपोस्ट किया और साथ में ऐसा मैसेज लिख दिया, जिसे पढ़कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कैफे की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर खास हिदायत दे डाली। सलमान ने अपने मैसेज में कॉफी का जिक्र करते हुए दोस्त से कहा कि उनके लिए कॉफी रिफिल करते रहना, लेकिन उसकी कीमत नहीं बढ़नी चाहिए। सलमान खान ने आगे लिखा कि क्वालिटी बनाए रखना और हाइजीन का ध्यान रखना, वरना वह 'उन्हें' भेज देंगे और फिर मामला खत्म समझो। खास बात ये है कि सलमान ने जिस शख्स का इशारा किया, उसका नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन पोस्ट सामने आने के बाद लोगों को समझ आ गया कि उनका इशारा किसकी तरफ है।

Salman Khan Funny Instagram Post

सलमान खान की पोस्ट (Image Source: Salman Khan Instagram)

तुकाराम मुंढे का क्यों आया जिक्र?

सलमान खान का ये मजाक महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। इन दिनों वह खाने-पीने की दुकानों, रेस्टोरेंट्स और दूसरी फूड जगहों पर साफ-सफाई और क्वालिटी को लेकर की जा रही कार्रवाई की वजह से चर्चा में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article