बॉलीवुड

Mirzapur: The Movie: पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर आया Karan Johar का रिएक्शन, बोले- कड़क और मसालेदार...

Karan Johar Reaction On Mirzapur The Movie: बॉलीवुड में 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर फिल्म निर्माता करण जौहर ने रिएक्शन दिया है।

Image

Mirzapur: The Movie पर करण जौहर ने दिया रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Karan Johar Reaction On Mirzapur The Movie: ओटीटी पर सबको दीवाना बनाने वाली 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर भी धूम मचा रही है। पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर 'मिर्जापुर' की भौकाली पहले दिन से ही बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है। फिल्म को लेकर लोगों में तो उत्साह था ही, वहीं अब 'मिर्जापुर: द मूवी' की कमाई भी काफी जबरदस्त हो रही है। पहले दिन ही 'मिर्जापुर: द मूवी' ने 24 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने वाले अपने आपको सीटियां और तालियां बजाने से नहीं रोक पा रहे हैं। खास बात तो यह है कि अब करण जौहर (Karan Johar) भी 'मिर्जापुर: द मूवी' के दीवाने बने नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie सीक्वल में ये 2 कैरेक्टर बनेंगे अखंडानंद त्रिपाठी के दुश्मन!! खेला जाएगा खूनी खेल

    करण जौहर (Karan Johar) ने 'मिर्जापुर: द मूवी' देखने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने पंकज त्रिपाठी की फिल्म को 'कड़क' और 'मसालेदार' बताया। करण जौहर की पोस्ट के मुताबिक, उन्हें मूवी का हर किरदार बेहतरीन लगा। इतना ही नहीं, करण जौहर ने ये भी साफ किया कि भले ही किसी ने सीरीज न देखी हो, लेकिन ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आने वाली है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मिर्जापुर एक सॉलिड, कड़क और मसालेदार राइड है। मुझे सीरीज बहुत पसंद थी और अब ये फिल्म भी मैंने खूब एंडॉय की है। हर एपिक कैरेक्टर उभरकर सामने आया है और सबने नए किरदारों के लिए भी राहें बनाई हैं। भले ही आपने सीरीज न देखी हो, लेकिन ये फिल्म आपको बहुत पसंद आने वाली है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie BO Collection Day 1: कालीन भैया की भौकाली ने पर उड़ाया गर्दा, छप्परफाड़ कमाई से खोला खाता
      Mirzapur: The Movie पर करण जौहर ने दिया रिएक्शन

      Mirzapur: The Movie पर करण जौहर ने दिया रिएक्शन

      बता दें कि करण जौहर (Karan Johar) पहले ऐसे सितारे हैं जिन्होंने "मिर्जापुर: द मूवी' पर अपना रिएक्शन दिया। उनकी ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। करण जौहर के अलावा एक्टर अली फजल की पत्नी ऋचा चड्ढा ने भी 'मिर्जापुर: द मूवी' पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में अली फजल की तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी। ऋचा चड्ढा ने लिखा, "नहीं सच में, मैं उस इंसान के साथ रहती हूं, और मैं एक सीन में उसके काम से हैरान रह गई। मैं ये नहीं बताऊंगी कि कौन सा सीन था, लेकिन ये बस...मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि कुछ महीनों पहले उन्होंने 'राख' को लीड किया था। वेल डन बेबी।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article