Arshad Warsi on Munna Bhai 3: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) को एक बार फिर मुन्नाभाई (Munna Bhai) और सर्किट के अंदाज में देखने का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं। ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ (Munna Bhai M.B.B.S.) और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ (Lage Raho Munna Bhai) के बाद से ही दर्शक तीसरी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब इस इंतजार के बीच अरशद वारसी ने ऐसा अपडेट दिया है, जिसने एक बार फिर लोगों की उम्मीदें जगा दी हैं। तो चलिए जानते हैं अरशद वारसी ने क्या खुलासा किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Mirzapur: The Movie: पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर आया Karan Johar का रिएक्शन, बोले- कड़क और मसालेदार...
अरशद वारसी ने किया खुलासा
एक्टर अरशद वारसी एक बार फिर से फिल्म मुन्नाभाई 3 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अरशद वारसी का एक बयान है, जिसमें वो फिल्म को लेकर नया अपडेट देते नजर आए। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने बताया कि संजय दत्त ने तीसरा पार्ट बनाने के लिए राजकुमार हिरानी को ‘बंदूक की नोक पर’ रखा हुआ है। उन्होंने कहा, “संजू ने राजू हिरानी को एक और फिल्म बनाने के लिए मजबूर कर रखा है। बेचारे राजू को नेशनल टीवी पर भी कहना पड़ा, ‘संजू, मैं बना रहा हूं, संजू।’” अरशद ने हंसते हुए कहा कि हर कोई फिल्म का तीसरा पार्ट करना चाहता है और वो भी इसके लिए उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजकुमार हिरानी इस फिल्म पर गंभीरता से काम कर रहे हैं और अब सभी को इसका इंतजार है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'नहीं सुधरे तो उन्हें भेज दूंगा'-Salman Khan ने कैफे वाले दोस्त को दी मजेदार चेतावनी
तिग्मांशु धूलिया ने कही ये बात
बातचीत के दौरान डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने अरशद वारसी से सर्किट के किरदार को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि इस किरदार का कितना हिस्सा पहले से लिखा हुआ था और कितना अरशद ने खुद इम्प्रोवाइज किया था। इस पर अरशद ने बताया कि पहली ‘मुन्ना भाई’ में काफी कुछ इम्प्रोवाइज किया गया था। उन्होंने कहा कि उस फिल्म में लगभग सब कुछ इम्प्रोवाइज था। हालांकि, दूसरी फिल्म में राजकुमार हिरानी को पहले से पता होता था कि अरशद क्या बोलने वाले हैं। अरशद ने बताया कि पहली फिल्म के समय उनकी राजू हिरानी से एक डील थी। उन्होंने उनसे कहा था कि उन्हें इस किरदार के साथ खुलकर मस्ती करने दी जाए, क्योंकि यह रोल उनके लिए कुछ अलग था। इसके बाद तिग्मांशु ने अरशद से फिल्म के चर्चित ‘स्टार्स’ सीन के बारे में पूछा कि वो सीन लिखा हुआ था या उसे भी मौके पर इम्प्रोवाइज किया गया था। अरशद ने बताया कि वो सीन पहले से लिखा हुआ था। हालांकि, उसमें जो ‘बेतुकी’ बातें थीं, उन्हें उन्होंने खुद इम्प्रोवाइज किया था।
