बॉलीवुड

Asha Bhosle की जगह लता मंगेशकर की फोटो शेयर कर अथिया शेट्टी ने दी श्रद्धांजलि, हुईं ट्रोल; बोले- इतना गंवार...

Asha Bhosle Dies, Athiya Shetty Trolls For Sharing Lata Mangeshkar Photo: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। उनके निधन पर अथिया शेट्टी ने उनकी जगह लता मंगेशकर की फोटो शेयर कर दी।

Image

आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के चक्कर में ट्रोल हुईं अथिया शेट्टी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Asha Bhosle Dies, Athiya Shetty Trolls For Sharing Lata Mangeshkar Photo: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले के निधन की वजह मल्टी ऑर्गन फेलियर बताई गई। खुद ब्रीच कैंडी अस्पताल प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं आज आशा भोसले का अंतिम संस्कार होगा और उनके शुभचिंतक सुबह 11 बजे से कासा ग्रांड स्थित उनके घर पर आशा भोसले का अंतिम दर्शन कर सकते हैं। लेकिन बीते दिन आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के चक्कर में अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) बुरी तरह ट्रोल हो गईं। उन्होंने आशा भोसले (Asha Bhosle) की जगह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लता मंगेशकर की तस्वीर साझा कर दी। फोटो क्रेडिट- पति RD बर्मन का शव देखने से आशा भोसले ने कर दिया था मना, कमरे में नहीं रखना चाहती थीं कदम; वजह जान लगेगा झटका

अथिया शेट्टी ने की गलती

आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन पर बॉलीवुड के सभी सितारों ने पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकिन अथिया शेट्टी (Athiya Shetty), आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के चक्कर में लोगों के निशाने पर आ गईं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लता मंगेशकर की एक पुरानी तस्वीर साझा की, साथ ही कुछ इमोजी भी शेयर किये। लेकिन जैसे ही लोगों ने इस पोस्ट को देख उन्हें निशाना बनाया, अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशा भोसले की फोटो शेयर कर दी। हालांकि गलती सुधारने तक अथिया शेट्टी ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी थीं। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Dies: चेहरे पर उदासी लिए आशा भोसले के घर पहुंचीं विद्या-उर्मिला, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

Athiya Shetty

फोटो क्रेडिट- अथिया शेट्टी इंस्टाग्राम

भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) को आड़े हाथों लेते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये देखकर बहुत दुख हुआ कि लोग गंभीर मौके पर भी कितने बेपरवाह हो सकते हैं। अथिया शेट्टी, आशा भोसले के लिए शोक जताते हुए लता मंगेशकर की फोटो शेयर कर देती हैं, जो कि कोई छोटी गलती नहीं है। ये सावधानी की कमी है, कोई पोस्ट करने से पहले चेक तो कर सकता है, खासकर इन मौकों पर।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कोई इतना बड़ा गंवार कैसे हो सकता है। ये इंडस्ट्री में पले बड़े हैं और इनको पता नहीं कि आशा जी कैसी दिखती हैं।" वहीं एक यूजर ने अथिया शेट्टी को 'ब्यूटी विदाउट ब्रेन' भी कहा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article