Salman khan Receives Another Death Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को एक मैसेज मिला है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की गैंग ने भेजा है। इस मैसेज में सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मैसेज में 'दुश्मनी खत्म करने' के लिए 5 करोड़ की मांग की गई है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजे गए एक व्हाट्सएप मैसेज में चेतावनी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो अभिनेता का हाल महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगा। बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने ली है। यह भी पढ़ें- इन स्टार्स ने सुपरहिट फिल्मों को लात मारकर बीच समंदर में डुबा दी अपनी नैया, सलमान नहीं ये स्टार बनने वाला था चुलबुल पांडे
'Salman Khan's condition will be worse' Actor receives another threat
सलमान खान को मिला ये धमकी भरा मैसेज
इस धमकी भरे मैसेज में कहा गया है, 'इसे हल्के में न लें। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए तो उनकr हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी।' अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह मैसेज सच में बिश्नोई गैंग की तरफ से मिला है, या नहीं।
एक सोर्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस इस मैसेज के बाद अब जांच में जुट गई है। हालांकि बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से ही सलमान खान के घर के बाहर की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। पिछली धमकियों के बाद एक्टर हाई अलर्ट पर है और परिवार से लेकर फैंस तक हर कोई एक्टर के लिए चिंतित है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर ने सलमान खान को काफी परेशान कर दिया है।
