नाना पाटेकर के खिलाफ मी टू मामले में तनुश्री दत्ता को कोर्ट से लगा झटका, खारिज हुई याचिका

Nana Patekar Metoo Case Rejected: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर एक बार फिर से मी टू मामले को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्हें कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। मुंबई की एक अलादात ने तनुश्री दत्ता की नाना पाटेकर के खिलाफ मी टू की शिकायत के मामले में अपना फैसला सुना दिया है। बता दें कि कोर्ट ने तनुश्री दत्ता की याचिका को खारिज कर दिया है।

Nana Patekar Metoo Case Rejected: साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान बॉलीवुड के कई नामी सितारों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इस लिस्ट में एक्टर नाना पाटेकर का नाम भी शामिल था। पॉपुलर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर 2008 में एक फिल्म के सेट पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच एक नई खबर सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि तनुश्री दत्ता को कोर्ट ने झटका दे दिया है। आइए नजर डालते हैं इस खबर पर....

mumbai court

तनुश्री दत्ता की याचिका खारिज

एक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ मी टू मामले में तनुश्री दत्ता को मुंबई की एक कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए तनुश्री दत्ता की याचिका को खारिज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक तनुश्री दत्ता का ये कहना था कि नाना पाटेकर ने साल 2008 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने के सीक्वेंस के सेट पर उनके साथ गलत व्यवहार किया था। तनुश्री ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि शूटिंग के दौरान नाना ने डांस स्टेप्स सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। हालांकि अब इस मामले में नाना पाटेकर को राहत मिल गई है।

End of Feed