MS Dhoni in Police Uniform: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। धोनी को सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में धोनी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देख फैंस धोनी के फिल्मों में काम करने की बात कह रहे हैं। दरअसल महेन्द्र सिंह धोनी पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। धोनी को इस तरह पुलिस की वर्दी में देख फैंस तरह-तरह की उम्मीदें लगा कर बैठ गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि धोनी किसी विज्ञापन के लिए शूट कर रहे हैं, तो कई लोगों का मानना है कि धोनी सिंघम 3 में कैमियो करने वाले हैं।
MS Dhoni in Police Uniform
इन सब के बीच धोनी की इन फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। माही को वर्दी से वैसे भी काफी प्यार है। भारतीय सेना में धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर मौजूद हैं।
सिंघम 3 में नजर आएंगे थाला?
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने 16 अगस्त 2020 को इंटरनेशन क्रिकेट से सन्यास ले लिया था, जिसके बाद अब धोनी सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ही खेलते नजर आते हैं। इस बीच आज भी धोनी की ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा है। जिस वजह से उन्हें कई विज्ञापनों में फीचर किया जाता है। धोनी के यह वर्दी वाले फोटोज भी किसी विज्ञापन से ही संबंधित हैं। सिंघम 3 में धोनी के कैमियो की बात में कोई सच्चाई नहीं है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस बात की बस उम्मीद जता रहे हैं।
MS Dhoni as a police officer in an ad. t.co/nleS9DR8bh
— ANI (@ANI) Feb 2, 2023
जबदरदस्त एक्टिंग करते हैं धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी एक क्रिकेटर के साथ ही जबरदस्त एक्टर भी हैं। विज्ञापनों में उनकी एक्टिंग को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। धोनी का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस (Dhoni Entertainment PVT LTD) भी है। इस वजह से धोनी को पुलिस की वर्दी में देख फैंस किसी फिल्म में उनकी एक्टिंग देखने की भी उम्मीद जता रहे हैं।
