बिपाशा बसु के बाद मृणाल ठाकुर ने किया अनुष्का शर्मा को ट्रोल, लोगों ने एक्ट्रेस को बताया 'मीन गर्ल एनर्जी'

Mrunal Thakur Trolled: सन ऑफ सरदार 2 अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एक बाद फिर से लोगों के निशाने पर आ गई है। इस बार एक्ट्रेस ने अनुष्का शर्मा के बारे में बात की है। उनकी इस बात को लोग पसंद नहीं कर रहे। अब लोगों का कहना है कि मृणाल ठाकुर बहुत मलतबी एक्ट्रेस है।

Mrunal Thakur Trolled: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर( Mrunal Thakur) इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। एक विवाद खत्म हुआ ही था कि अब दूसरा भी शुरू हो गया। कुछ समय पहले मृणाल ठाकुर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह बिपाशा बसु को बॉडी शेम करती नजर आई थी, अब जब उन्होंने इस वीडियो पर माफी मांगी तो उनकी एक और नई वीडियो वायरल हो गई। दरअसल मृणाल ठाकुर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ है। जिसमें वह इनडायरेक्ट तौर पर अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) के बारे में बात करती नजर आ रही है। इस वीडियो में जो उन्होंने जो कहा, उस पर अब विवाद खड़ा हो गया है।

Mrunal Thakur Trolled

Image Source: x Handle

मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपनी रिजेक्ट की हुई फिल्मों पर बात कर रही है। जब इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति ने उनसे सवाल किया कि "आपने फिल्में रिजेक्ट की और बाद में वो बड़ी हिट हो गई, इसपर क्या कहना है"। इसके जवाब में अभिनेत्री मृणाल ने कहा कि "कोन्टरोवर्सी हो जाएगी"। लेकिन, मैंने शुरुआत में कई फिल्में रिजेक्ट की, जो बाद में बड़ी हिट हुई। उनका कहना है कि वह शुरुआत में रेडी नहीं थी, इसलिए उन फिल्मों को ना किया।

End of Feed