Nirupa Rai to Farida Jalal, these are Bollywood famous mother: हिंदी फिल्मों में मां के किरदार में जान फूंकने वाली कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें लोगों ने उनके किरदार के लिए खूब प्यार दिया। इस लिस्ट में दीवार फिल्म में मां का किरदार निभाने वाली निरूपा राय से लेकर दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे वाली मां यानि फरीदा जलाल का नाम शामिल है।
दीना पाठक (Dina Pathak)
एक्ट्रेस दीना पाठक 1970 और 1980 के दशक में फिल्मों में कई बार मां के किरदार में नजर आईं। एक्ट्रेस ने दादी मां के किरदार में भी लोगों का दिल जीता है। फिल्म 'गोलमाल' में अमोल पालेकर की मिडिल एज मां और फिल्म 'खूबसूरत' में तो अपने सख्त किरदार से इन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।
निरूपा रॉय (Nirupa Roy)
निरूपा रॉय 'The Queen of Misery' कहा जाता है। 1970 में इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में मां का के किरदार निभाया। 1975 में फिल्म 'दीवार' में निरुपा राय ने अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की मां बन कर हर किसी के दिल में घर कर लिया था। उनका डायलॉग 'मुझे खरीदने की कोशिश मत करना...' आज भी लोगों को याद है।
