Ranveer Singh's Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धुरंधर' को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को भी हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर' (Dhurandhar) के सेट पर 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स को फूड पॉइजनिंग के चलते लेह में रविवार यानी 17 अगस्त के दिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इन खबरों पर अभी तक रणवीर सिंह और मेकर्स की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
Pic Credit: Instagram/ranveersingh/
100 से क्रू मेंबर्स शूटिंग सेट पर पड़े बीमार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना फिल्म 'धुरंधर' के सेट पर हुई है। 100 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्म क्रू लेह में फूड पॉइजनिंग होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए हैं। शूटिंग के दौरान कई क्रू मेंबर्स के अचानक पेट में दर्द, वोमिटिंग और सर दर्द होना शुरू हो गया था। इसके बाद सभी को तुरंत लेह में स्थित सजल नरबू मेमोरियल हॉस्पिटल में ले जाया गया। डॉक्टर ने चेक करने के बाद बताया कि सभी को फूड पॉइजनिंग हुई है।
बताया जा रहा है कि आगे की जांच के लिए फूड सैंपल कलेक्ट कर लिए गए हैं। बता दें इस हादसे को लेकर अभी तक टीम के किसी भी मेम्बर ने कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का टीजर कुछ दिनों पहले जारी किया गया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।
