प्रेग्नेंसी में Deepika Padukone को हुई डोसा क्रेविंग, Ranveer Singh तुरंत लेकर पहुंचे रेस्टोरेंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 15, 2026, 06:32 AM IST

Deepika Padukone-Ranveer Singh Video: दीपिका पादुकोण हाल ही में पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ लंच डेट पर नजर आईं। कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Deepika Padukone-Ranveer Singh Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रही हैं। इसको लेकर दीपिका पादुकोण एक के बाद एक अपडेट शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने एक मीम्स शेयर करके थर्ड ट्राइमेस्टर के बारे में जानकारी दी थी। इन सब के बीच दीपिका पादुकोण का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या खास बात है।

Deepika Padukone-Ranveer Singh Video

डोसा खाने पहुंचीं दीपिका पादुकोण (Image Source: Nikita/X)

पति संग घूमने निकलीं दीपिका

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह दीपिका पादुकोण का अभी हाल ही में सामने आया वीडियो है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक रेस्टोरेंट से लंच करने के बाद बाहर निकलते नजर आए। इस दौरान दीपिका ने को-ऑर्ड सेट पहन रखा था, जबकि रणवीर ब्लैक पैंट और कैजुअल टी-शर्ट में दिखे। दोनों ने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को डोसा खाने की क्रेविंग हुई थी, जिसके बाद वो रणवीर सिंह के साथ रेस्टोरेंट पहुंचीं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

End of Feed