"मोदी जी इतने कमजोर नहीं...", सरकारी दवाब पर शेखर सुमन ने तोड़ी चुप्पी

शेखर सुमन ने अपने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन पर टॉक शो शेखर टुनाइट बंद करने का कोई दवाब नहीं आया और उनका मानना है कि मोदी जी इतने भी कमजोर नहीं हैं।

बॉलीवुड कलाकार शेखर सुमन इन दिनों अपने टॉक शो शेखर टुनाइट को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसमें वो सरकार की जमकर आलोचना करते हैं। शेखर सुमन के कई सारे वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें वो सरकार को घेरते नजर आए हैं। इन वीडियोज की वजह से हर कोई सोचता है कि सरकार शेखर सुमन को टारगेट कर सकती है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करना आज के समय में इतना आसान नहीं है। शेखर सुमन ने इस पूरे मसले पर अपनी बात रखी है और माना है कि उन्हें लगता है कि सरकार या प्रधानमंत्री मोदी को उनके शो या उनकी आलोचना से कोई परेशानी नहीं है क्योंकि उन पर अब तक किसी तरह का डायरेक्ट कोई प्रेशर नहीं आया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan की फिल्म 'Maatrubhumi' को लेकर Dhruv Rathee ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'राजनीतिक दबाव के कारण...'

"मोदी जी इतने कमजोर नहीं...", सरकार दवाब पर शेखर सुमन ने तोड़ी चुप्पी

"मोदी जी इतने कमजोर नहीं...", सरकार दवाब पर शेखर सुमन ने तोड़ी चुप्पी

Shekhar Suman पर नहीं है कोई सरकारी दवाब

अभिनेता शेखर सुमन ने लल्लनटॉप को दिए अपने ताजा इंटरव्यू में कहा है कि उनका मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी को आलोचना से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वो ये बात खुद कह चुके हैं। शेखर के अनुसार, "मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतने कमजोर नहीं है कि किसी शो से उन्हें दिक्कत हो जाए और उनकी सरकार से मुझे फोन आए। मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है। वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं और उनके पास कई सारे काम हैं, जिन पर वो ध्यान लगाते हैं। वो खुद कह चुके हैं कि आलोचनाएं उन्हें पसंद हैं तो उन्हें मेरे शो से कैसे दिक्कत हो सकती है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Allu Arjun की 'Raaka' का हिस्सा नहीं हैं Mrunal Thakur !!, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

End of Feed