Mirzapur: मिर्जापुर फिल्म के सेट से लीक हुई बैक स्टेज फोटोज, गुड्डू भैया और कालीन भैया साथ में कर रहे हैं मस्ती

Mirzapur BTS Pic: अली फजल-पंकज त्रिपाठी स्टार मूवी 'मिर्जापुर - द फिल्म' से लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। पूरी टीम राजस्थान में शूटिंग कर रही है। वहां पर मिर्जापुर का भौकाल चल रहा है। शूट से अली फजल ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसे देखकर फैंस का दिन बन गया।

Mirzapur BTS Pic: फैंस की फेवरेट सीरीज मिर्जापुर( Mirzapur The Movie) पर मूवी बन रही है। पिछले कुछ महीनों से इस फिल्म की चर्चा भी खूब सुनाई दे रही है। फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर इसके शूटिंग शेड्यूल तक की हर खबर फैंस को उत्साहित कर रही है। अब इसी कड़ी में एक्टर अली फजल ने फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। एक्टर ने मिर्जापुर की गैंग के साथ बीटीएस फोटोज शेयर की है। जिसमें एक्टर मिर्जापुर की टीम साथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो राजस्थान में चल रही शूटिंग से शेयर की गई है। इसे अपलोड करते हुए अली फजल ने एक खास मैसेज भी लिखा है।

Mirzapur BTS Pic

Image Source: Instagram

मिर्जापुर के गुड्डू भैया यानि अली फजल( Ali Fazal) ने अपनी टीम के साथ सेल्फ़ी शेयर की। इस सेल्फ़ी में उनके साथ पंकज त्रिपाठी( Pankaj Tripathi) ( कालीन भैया) , दिव्येंदु शर्मा( मुन्ना भैया) , अभिषेक बनर्जी और जितेंद्र कुमार नजर आ रहे हैं। जितेंद्र कुमार फिल्म में अभी जुड़े हैं। इन सभी के साथ अली फजल सेट से फोटो ले रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म 12 बहादुर को भी सपोर्ट किया। अली फजल ने लिखा, “एम टीम की ओर से – 7 इधर 120 उधर। सिनेमा घरों में 120 बहादुर लगी है देखेगा। और हम? हमारा ज़रा बैठिएगा। हम आपकी तरफ बढ़ रहे हैं। जल्द ही थिएटर्स में आ रही है मिर्जापुर"।

End of Feed