Mithun Chakraborty Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज एक्टर कहलाए जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल कल 10 फरवरी की सुबह उन्हें इमरजेंसी में कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा गया की सीने में दर्द होने की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी, ऐसे में हर कोई उनके ठीक होने की लिए दुआ मांग रहा था। अब खुद उन्ही से जुडी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वो वीडियो।
वीडियो में देखा गया की हालत में सुधार आने के बाद एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) डॉक्टर्स से बात कर रहे हैं। डॉक्टर उन्हें कहते हैं कि अब आप ठीक है सलाइन सही मात्रा में चढ़ रही है और अब खूब पानी भी पि रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने रविवार की शाम ये वीडियो पोस्ट कर लिखा कि पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से कोलकाता के निजी अस्पताल में मुलाकात की।
अब थोड़ी देर पहले ही उन्हें हॉस्पिटल से छूटी मिल गई है और वो घर जा रहे हैं अपने परिवार के पास। जानकारी के लिए बता दें की भारत सरकार ने खास सम्मान पद्म भूषण के लिए एक्टर को चुना है। ऐसे में मिथुन को इस हालत में देख सभी फैंस काफी ज्यादा खुश है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
