Mithun Chakraborty की पहली पत्नी हेलेना लूक का हुआ निधन, 4 महीने में ही टूट गई थी शादी

Mithun Chakraborty Ex Wife Helena Luke Passed Away: एक्ट्रेस और मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना लूक का निधन हो गया। हेलेना के निधन की वजह सामने नहीं आई है। हेलेना की दोस्त ने उनकी मौत की जानकारी दी है। एक्ट्रेस और मिथुन की शादी 4 महीने में ही टूट गई थी।

Mithun Chakraborty Ex Wife Helena Luke Passed Away: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की पहली पत्नी और एक्ट्रेस हेलेना लूक (Helena Luke) का निधन हो गया। एक्ट्रेस का निधन 3 नवंबर को अमेरिका में हुआ। एक्ट्रेस और डांसर कल्पना अयैर ने सोशल मीडिया पर उनके मौत की खबर दी। हेलेना को अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी की थी। दोनों की शादी सिर्फ 4 महीने तक चली थी। इसके बाद कपल का तलाक हो गया था। हेलेना ने अपनी मौत से ठीक पहले फेसबुक पर सुबह 9:20 पर पोस्ट लिखा था। एक्ट्रेस ने लिखा था, कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। मन में कई तरह की बातें चल रही है। पता नहीं क्यूं। असमंजस में।

End of Feed