बॉलीवुड

ऐश-अभिषेक का तलाक नहीं होने देगी ये हसीना !! निम्रत कौर संग अफेयर की खबरों का बताया असली सच

Simi Garewal on Aish-Abhishek Divorce Rumours: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहों ने लोगों की नींद उड़ाई हुई है। इन अफवाहों पर अब सिमी गरेवाल ने रिएक्शन दिया है और साथ ही साथ अभिषेक का सपोर्ट भी किया है। सिमी ने अभिषेक को एक अच्छा इंसान बताया है।

Image

Simi Garewal defends Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai Bachchan Divorce

Simi Garewal on Aish-Abhishek Divorce Rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के तलाक की अफवाहें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैन्स भी हैरान है कि ऐश-अभिषेक की तलाक की अफवाहें क्यों फैल रही हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अभी तक इन खबरों पर खुलकर बात नहीं की है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अभिषेक बच्चन का अफेयर निम्रत कौर के साथ है। अब इन सभी अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन के बचाव में सिमी गरेवाल उतरी हैं।

हाल ही में अभिषेक बच्चन और निर्मात कौर के लिंकअप की खबरों ने फैन्स को हैरान कर दिया था। निम्रत कौर ने अभी तक अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन सिमी गरेवाल अब अभिषेक बच्चन के समर्थन में सामने आईं। इंस्टाग्राम पर सिमी गरेवाल वीडियो शेयर कर काफी एक्टिव रहती हैं। सिमी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अभिषेक बच्चन पुरुषों पर बेवफा होने का आरोप लगाने के बारे में बात करते दिखाई दिए।

वीडियो में वह कहते हैं कि अगर किसी ने कोई कमिटमेंट की है तो किसी भी इंसान को उसके प्रति लॉयल रहे हैं और फिर चाहे कुछ भी जाए। अभिषेक ने कहा, 'अगर एक आदमी किसी महिला से वादा करता है तो किसी भी सिचुएशन में यूज़ लॉयल रहना चाहिए। पुरुषों पर अक्सर बेवफा होने का आरोप लगाया जाता है, जिसे मैंने कभी नहीं समझा है और न ही समझता हूं। मुझे यह काफी अजीब लगता है।'

सिमी गरेवाल ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'मुझे लगता है कि अगर कोई अभिषेक को जानता है तो वो उनकी इस बात से सहमत होगा। अभिषेक बॉलीवुड के सबसे अच्छे लोगों में से हैं। उनके अंदर अच्छे मूल्य..और सहज शालीनता है।' फराह खान ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अभिषेक बच्चन को एक अच्छा इंसान बताया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article