Singham Again Ott Release: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अजय के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। सिंघम अगने के साथ बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 43.5 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। ये भी पढ़ें- रूमर्ड बॉयफ्रेंड Kabir Bahia संग ट्विनिंग करते पहली बार पब्लिक में नजर आईं Kriti Sanon, वायरल हुआ वीडियो
फिल्म ने दूसरे दिन 41.5 करोड़ का बिजनेस किया। 2 दिनों में फिल्म ने 85 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा 2 दिनों में पार कर लिया। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 65 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ते भी नहीं हुए। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जानें ओटीटी पर कब रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ओटीटी पर इस साल दिसंबर महीने के अंत में रिलीज होगी। फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो सकती है। वहीं, कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्मेंस दे रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भूल भुलैया 2 में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं। एक्टर फिल्म में एक बार फिर रुहबाबा के किरदार में नजर आए।
आपको बता दें कि सिंघम अगेन को वर्ल्डवाइड 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। सिंघम अगेन में सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए। भाईजान चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आए।
