बॉलीवुड

Singham Again में सौतेले भाई अर्जुन को देख गदगद हुईं जाह्ववी कपूर, फिल्म को लेकर कही ये बात

Janhvi Kapoor on Singham Again: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में हैं। इस बीच जाह्ववी कपूर का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने फिल्म सिंघम अगेन और अर्जुन कपूर के रोल पर रिएक्ट किया है। अदाकारा का ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

singham again

Janhvi Kapoor latest Post: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर रिलीज हुई, जिसे लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन ने ऐसा धमाल मचाया है कि लोग दंग रह गए हैं। लोगों का ये मानना है कि आने वाले दिनों में अजय की ये मूवी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। इस बीच बॉलीवुड अदाकारा जाह्ववी कपूर का एक इंस्टा पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। सामने आए इस पोस्ट में जाह्ववी कपूर ने फिल्म सिंघम अगेन पर रिएक्ट किया है।

जाह्ववी कपूर ने की जमकर तारीफ

दरअसल, बॉलीवुड के तमाम सितारे अजय की मूवी सिंघम अगेन को देखने के बाद इसकी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच अब जाह्ववी कपूर ने भी इस मूवी पर रिएक्ट किया है। जाह्ववी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसमें अर्जुन कपूर दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सिंघम अगेन में अर्जुन ने विलेन का रोल निभाया है। मूवी में एक्टर का लुक काफी ज्यादा खतरनाक है। अब जाह्ववी ने अपने सौतेले भाई अर्जुन के रोल को 1 नंबर बताया है। इसके अलावा खुशी कपूर को भी अपने भाई का अंदाज पसंद आया है।

arjunnnn

arjunnnn

बॉक्स ऑफिस पर छाई सिंघम अगेन

बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने रिलीज के पहले दिन ही धमाका कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघम अगेन ने तीन दिनों में करीब 121 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं इस मूवी के साथ कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 3 ने भी दस्तक दिया था। ऐसे में इस मूवी ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इन दोनों फिल्मों के बीच जंग छिड़ गई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस की इस लड़ाई को कौन जीतता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article