बॉलीवुड नहीं हॉलीवुड से डेब्यू करेंगी मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी, अनाथालय से एक्टर ने लिया था गोद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 08:49 PM IST

Mithun Chakraborty daughter Dishani Chakraborty : मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती अपने हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। दिशानी चक्रवर्ती को मिथुन चक्रवर्ती ने अनाथालय से गोद लिया था। उन्होंने न्यूयॉर्क से एक्टिंग का कोर्स किया है। जानिए मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती से जुड़ी कुछ खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • मिथुन चक्रवर्ती के बेटी दिशानी चक्रवर्ती करने जा रही हैं डेब्यू।
  • हॉलीवुड शॉर्ट फिल्म के जरिए करियार की शुरुआत करेंगी दिशानी।
  • दिशानी चक्रवर्ती ने अमेरिका से किया है एक्टिंग का कोर्स।

Mithun Chakraborty daughter Dishani Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के बेटे बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती (Dishani Chakraborty) हॉलीवुड फिल्म के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। दिशानी चक्रवर्ती हॉलीवुड शॉर्ट फिल्म 'द गेस्ट' से अपने करियर की शुरुआत करेंगी। दिशानी अमेरिका की प्रचलित न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग का कोर्स किया है।

Dishani-Chakraborty

Dishani Chakraborty

दिशानी चक्रवर्ती मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की बेटी हैं। दिशानी को उनके माता-पिता कचरे के ढेर पर छोड़ आए थे। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने अनाथालय से दिशानी को गोद लिया था। दिशानी ने तमिलनाडु से स्कूली पढ़ाई की है। उन्होंने मुंबई के जेफ गोल्डबर्ग स्टूडियो में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने मेथड एक्टिंग, ऑडिशन तकनीक, स्क्रिप्ट राइटिंग की ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा दिशानी थिएटर में भी काफी एक्टिव हैं। उन्होंने कई नाटकों में काम किया है। एक्टर के अलावा दिशानी एक राइटर भी हैं।

End of Feed