Mirzapur The Movie के ‘शूरवीर’ गाने पर हाईकोर्ट सख्त, क्लाइमेक्स सीन को लेकर उठे बड़े सवाल

Mirzapur The Movie Case: मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) के क्लाइमेक्स में ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने हिंसा और श्रद्धा को लेकर टिप्पणी की।

Mirzapur The Movie Case: एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur The Movie) के क्लाइमेक्स में महाराणा प्रताप से जुड़े ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सवाल उठाया है। फिल्म में लीड किरदार के बदमाशों से लड़ने वाले सीन के दौरान इस गाने का इस्तेमाल किया गया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पहली नजर में कहा कि गाने और सीन का इस्तेमाल सही मायने में नहीं किया गया है। अदालत ने टिप्पणी की, 'क्या हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां हम हिंसा को श्रद्धा की नजर से देखने लगे हैं?' इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की खंडपीठ कर रही है।

Mirzapur The Movie Case

मिर्जापुर द मूवी को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: Mirzapur The Movie)

मेकर्स ने कोर्ट में क्या कहा?

फिल्म निर्माता की तरफ से पेश वकील ने कहा कि उन्होंने फिल्म देखी है। उनके मुताबिक क्लाइमेक्स में लीड किरदार और कुछ बदमाशों के बीच लड़ाई दिखाई गई है और इसका महाराणा प्रताप से कोई संबंध नहीं है। वकील ने ये भी कहा कि फिल्म में महाराणा प्रताप से कोई तुलना नहीं की गई है। अदालत ने फिलहाल इस मामले पर कोई और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को केंद्र सरकार के सामने अपनी बात रखने की छूट दी। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि फिल्म करीब चार हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में अगर तब तक मामले पर फैसला नहीं हुआ तो याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

End of Feed