Mirzapur The Film: गुड्डू भैया के किरदार के लिए पहलवानों की तरह दांव-पेंच सिख रहे हैं अली फजल, रोज पी रहे ढाई लीटर दूध

Mirzapur The Film: अली फजल( Ali Fazal) गुड्डू भैया के किरदार के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वह मिर्जापुर को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जा रहे हैं। बताते चले कि मिर्जापुर: द फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के इलाकों में हो रही हैं ।

Mirzapur-The Film: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी मिर्जापुर-द फिल्म के लिए स्टार्स दिन रात मेहनत कर रहे हैं। ओटीटी की फेमस सीरीज से एक मूवी बनने जा रही इस फिल्म को लेकर फैंस भी उत्साहित हैं। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तभी से लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि इसमें क्या नया होगा। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही है। जिसमें मिर्जापुर से जुड़ी अपडेट देखने को मिल रही है। सब मिर्जापुर के फेवरेट गुड्डू भैया को लेकर नई जानकारी सामने आई है। गुड्डू भैया यानि अली फ़जल ( Ali Fazal) अपने किरदार के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।

Mirzapur The Film

Image Source: Mirzapur Poster

फिल्म से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया है कि अली फजल( Ali Fazal) , गुड्डू भैया के किरदार को कुछ अलग लेवल तक ले जाना चाहते हैं। फिल्म में गुड्डू भैया का परिवार पहलवान था। उसी पीढ़ी को आगे बढ़ाते हुए वह भी पहलवान की प्रैक्टिस कर रहे हैं। पहलवान जैसा दिखने के लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। दांव-पेंच से लेकर खाने-पीने तक सभी चीजें पहलवान की तरह कर रहे हैं। अली फजल का कहना है कि वह किरदार के लिए किसी तरह का दिखावा नहीं करना चाहते, बल्कि जो हैं उसे अंदर से उतारना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रोटीन शेक की बजाए दूध-दही और घी की डाइट ले रहे हैं।

End of Feed