रेडियो मिर्ची के आरजे Jeeturaaj ने दो दशक के बाद उठाया चेहरे से पर्दा, इस वजह से लिया फैसला

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 23, 2024, 05:23 PM IST

RJ Jeeturaaj Face Reveal: रेडियो मिर्ची मुंबई के जाने-माने आरजे जीतूराज ने 20 साल बाद दुनिया को अपना चेहरा दिखाया। इसके लिए जीतूराज ने मुंबई की इस खास जगह को चुना। तो चलिए जानते हैं जीतूराज के चेहरे दिखाने के पीछे की क्या वजह रही, और 20 साल बाद उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया।

RJ Jeeturaaj Face Reveal: रेडियो मिर्ची का इंडिया में एक अलग ही जलवा है। रेडियो मिर्ची के जॉकी भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों मिर्ची के आरजे जीतूराज का नाम काफी चर्चा में है। जीतूराज की जिंदगी काफी प्रेरणादायक है। उनकी जिंदगी की शुरुआत एक अनाथ बच्चे के रूप में हुई। जीतूराज को परिवार ने गोद लिया और उनकी जिंदगी को एक नई दिशा दी। जीतूराज को शुरू से ही रेडियो काफी पसंद था, और उन्होंने इसी में अपना करियर भी बनाया। अब जीतूराज इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने 20 साल बाद दुनिया के सामने अपनी पहचान उजागर की है। जीतूराज की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

RJ Jeeturaaj Face Reveal

जीतूराज ने दो दशक के बाद दिखाया चेहरा

जॉकी जीतूराज ने रेडियो की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जॉकी जीतूराज को हर कोई उनकी आवाज से पहचानता रहा है। लेकिन अब, दो दशक के बाद, जॉकी जीतूराज ने दुनिया को अपना चेहरा दिखाने का फैसला किया। उन्होंने अपने फेस रिवील करने के लिए मुंबई के दिल धारावी को चुना। इसके लिए एक अभियान भी रखा गया, जिसका नाम 'धारावी के दिल पे करेगा राज, मिर्ची जीतूराज' रखा गया। आपको बता दें कि जॉकी जीतूराज ने काफी सालों तक अपना चेहरा छुपा कर रखा। लेकिन जब कुछ लोगों द्वारा उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जाने लगी, तब उन्होंने दुनिया को अपना चेहरा दिखाने का फैसला किया। इस अभियान की शुरुआत 21 अक्टूबर से हुई थी। इसमें धारावी के लोग, नेता और व्यापारी भी शामिल हुए। जॉकी जीतूराज का चेहरा देखने के लिए काफी लोग वहां पहुंचे थे। 23 अक्टूबर के दिन, जब जॉकी जीतूराज ने अपना मास्क हटाया, तो वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं। वहां उपस्थित लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

End of Feed