Arshad Warsi on Munna Bhai 3: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल बनाने के लिए कई डायरेक्टर्स अपनी कमर कस चुके हैं। बीते कई सालों से राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' (Munna Bhai MBBS) और 'लगे रहो मुन्ना भाई' (Lage Raho Munna Bhai) के तीसरे पार्ट यानी 'मुन्ना भाई 3' (Munna Bhai 3) का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अरशद वारसी ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। अरशद वारसी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'मुन्ना भाई 3' को लेकर उनकी बात राजकुमार हिरानी से हुई थी।
'मुन्ना भाई 3' के बारे में अरशद वारसी ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्म बन सकती है। लास्ट टाइम मेरी, संजू, अभिजात जोशी (सह-लेखक) और राजकुमार हिरानी की एक छोटी सी मीटिंग हुई थी। उस दौरान हम सभी सोच रहे थे कि आगे क्या करना है और क्या नहीं?'
अरशद वारसी ने बताया कि राकुमार हिरानी के पास इस समय तीन स्क्रिप्ट हैं। राजू फिल्म के तीसरे पार्ट को बनाने के लिए बेहद उत्सुक भी हैं। तीसरे पार्ट को लेकर अरशद ने अपनी राय रखते हुए कहा,'लोग अक्सर इसके तीसरे भाग के बारे में बात करते रहते हैं। लेकिन मुझे लगता है मुन्ना और सर्किट जैसे किरदारों को एक समापन की जरुरत है। अगर आप ऐसा नहीं हुआ तो ये किरदार हमेशा लटके ही रहेंगे।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो अरशद वारसी को जल्द ही फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक सक्सेना ने किया है। यह कल यानी 25 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था।
