Shahid Mira 10th Anniversary: बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर ने 10 साल पहले दिल्ली की रहने वाली एक लड़की के साथ अरेंज मैरिज का फैसला लिया था। इस लड़की का नाम था मीरा राजपूत, जिसने पिछले 10 सालों से शाहिद कपूर के घर को संभाल रखा है। मीरा राजपूत की वजह से ही शाहिद कपूर की जिंदगी में इतनी शांति है और उनका करियर लगातार ऊपर जा रहा है। शादी की 10वीं सालगिराह पर मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने शाहिद को जिंदगी का सबसे खास इंसान बताया है। मीरा ने पोस्ट में लिखा है कि शाहिद हमेशा उनके लिए खास रहेंगे।
मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर 4 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने अपने पिछले 10 सालों का सफर दिखाया है। एक तस्वीर में शाहिद-मीरा की शादी नजर आती है तो दूसरी तस्वीर में शाहिद की बेटी, तीसरी तस्वीर में शाहिद अपने बेटे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं और चौथी तस्वीर में कपूर परिवार झूले पर आराम फरमाता नजर आ रहा है। मीरा राजपूत ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, '10 साल हो चुके हैं और तुम अब भी मेरे सबकुछ हो।'
बॉलीवुड कलाकार अक्सर साथ काम करने वाली हसीनाओं के साथ ही घर बसाते हैं लेकिन शाहिद कपूर ने फिल्मों की दुनिया से दूर एक परी को तलाशा और उसके साथ घर बसाया। मीरा को शुरुआती दिनों में बॉलीवुड में एडजस्ट होने में दिक्कत हुई लेकिन अब तो वो खुद भी किसी हीरोइन से कम फैन फॉलोइंग नहीं रखती हैं। शाहिद और मीरा इंडस्ट्री के ऐसे कपल हैं जो अपनी जिंदगी को जमाने से छुपाकर नहीं रखते हैं लेकिन फिर भी इनकी जिंदगी बहुत हद तक पर्सनल रहती है। यही इस कपल की खासियत है, जिस कारण करोड़ों लोग इनके फैन हैं।
