O'Romeo 1st Review: मीरा राजपूत ने लुटाया रोमियो पर बेशुमार प्यार, तृप्ति डिमरी की हुईं फैन

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 13, 2026, 12:06 PM IST

O Romeo First Review: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) का पहला रिव्यू सामने आ गया है। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने फिल्म ओ रोमियो का रिव्यू शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं मीरा राजपूत ने फिल्म को लेकर क्या लिखा है।

O Romeo First Review: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) आज यानी 13 फरवरी को लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ओ रोमियो रिलीज होने के बाद से ही खबरों में बनी हुई है। फिल्म ओ रोमियो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का एक और रिव्यू सामने आया है, जो एक्टर की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने किया है। तो चलिए जानते हैं मीरा राजपूत ने फिल्म ओ रोमियो को लेकर क्या लिखा है।

O Romeo First Review

Image Source: Mira Instagram/ O Romeo Movie

मीरा राजपूत ने किया फिल्म का रिव्यू

एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत द्वारा किया गया फिल्म ओ रोमियो का रिव्यू है। मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म ओ रोमियो से की एक तस्वीर शेयर करते हुए रिव्यू किया है। मीरा राजपूत ने विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के डायरेक्शन की जमकर तारीफ की। इसके अलावा मीरा को एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) का किरदार भी काफी पसंद आया। नाना पाटेकर (Nana Patekar) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के काम की भी खूब तारीफ की। आखिर में उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके रोमियो (शाहिद) की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। इस साथ मीरा ने फिल्म ओ रोमियो की स्क्रीनिंग तस्वीर भी इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कीं।

End of Feed