Mili Box Office Collection Prediction Day 1: जाह्नवी कपूर (Janhvh Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म मिली (Mili) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों का अच्छ रिस्पॉन्स मिला है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। एक्ट्रेस पहली बार अपने पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म को बनाने में 30 करोड़ रुपये की लागत आई है। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।
janhvi kapoor (credit pic: instagram)
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' अपने ओपनिंग डे पर 80 लाख से 1 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। जाह्नवी की फिल्म मिली साउथ का हिंदी रीमेक है। ये मलयालम फिल्म हेलन का हिंदी रीमेक है जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को साउथ में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जाह्नवी की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म को दर्शका का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन मिली के साथ कैटरीना कैफ की फोन भूत भी रिलीज हुई है। फोनभूत कॉमेडी हॉरर फिल्म है। ऐसे में ओपनिंग डे पर कैटरीना और जाह्नवी की फिल्म के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती हैं।
सर्वाइवर की कहानी है मिली
जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली एक सर्वाइवर की कहानी है जो कोल्ड स्टोर रूम में बंद हो जाती हैं। मिली अपने आपको ऐसी परिस्थिति में कैसे जिंदा रखती हैं, इसी पर आधारित है फिल्म की कहानी। फिल्म में जाह्नवी के अलावा सनी कौशल और मनोज पहवा मुख्य भूमिका में हैं।
फोनभूत, मिली के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म डब्ल एक्सएल भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इन तीनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जल्द रिलीज किया जाएगा।
