Met Gala 2025: धोखे से शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा ने रीक्रिएट किया डॉन-रोमा का लुक, फैंस की बढ़ीं धड़कनें

Shah Rukh-Priyanka recreated Don-Roma Look: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) में अपने-अपने स्टाइलिश अवतार से फैंस का दिल जीत लिया। जहां किंग खान ब्लैक सूट में नजर आए, वहीं देसी गर्ल पोल्का डॉट ड्रेस में दिखाई दीं। शाहरुख-प्रियंका की मेट गाला ड्रेसेज देखकर फैंस को फिल्म डॉन की याद आ गई है।

Shah Rukh-Priyanka recreated Don-Roma Look: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 में डेब्यू करके पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। हर कोई किंग खान के मेट गाला 2025 लुक की ही बात कर रहा है। किंग खान ब्लैक कलर के सूट में मेट गाला 2025 में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और उनके गले में K अक्षर का लॉकेट पड़ा था। किंग खान का ये लुक सभी को पसंद आया है। अगर बात प्रियंका चोपड़ा की करें तो वो ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस में मेट गाला 2025 में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। देसी गर्ल का स्टाइलिश अवतार भी लोगों को काफी भा रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

Shah Rukh Priyanka  Met Gala 2025

भले ही शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग तैयार हो कर पहुंचे हो और दोनों ने एक-दूसरे को अपनी-अपनी ड्रेस के बारे में न बताया हो लेकिन इनके लुक्स लोगों को डॉन की याद दिला रहे हैं। असल में सालों पहले रिलीज हुई फिल्म डॉन के प्रमोशन के दौरान भी किंग खान और प्रियंका चोपड़ा कुछ-कुछ ऐसे ही सजे-धजे दिखाई दिए थे।

End of Feed