Samay Raina की कार से उतरीं Medha Shankar, पैपराजी को देखते ही बढ़ गईं एक्ट्रेस की धड़कनें

Samay Raina and Medha Shankar Video: हाल ही में समय रैना को मेधा शंकर को उनकी काम की जगह छोड़ते हुए देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की अफवाहें एक बार फिर तेज हो गईं।

Samay Raina and Medha Shankr Video: कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) और एक्ट्रेस मेधा शंकर (Medha Shankr) की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कुछ साफ नहीं कहा है, लेकिन उनकी साथ में तस्वीरें और वीडियो लगातार लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ सीजन 2 में मेधा की मौजूदगी के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर बातें शुरू हो गई थीं। हाल ही में समय को मेधा को उनकी काम की जगह पर छोड़ते हुए देखा गया, जिसके बाद इन अफवाहों ने फिर जोर पकड़ लिया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-"बदनीयत मर्दों के गुणगान बंद...", मामा ससुर Govinda के खिलाफ खुलकर उतरीं Kashmera Shah)

Samay Raina and Medha Shankar Video

फिर साथ में दिखे समय-मेधा (pic credit-instagram)

फिर साथ में दिखे समय-मेधा

कुछ देर पहले समय रैना अपनी कार से मेधा को उनके ऑफिस के बाहर छोड़ने पहुंचे। जैसे ही मेधा कार से बाहर निकलीं, वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो बना लिए। मेधा कैमरे देखकर थोड़ी हैरान नजर आईं और तुरंत बिल्डिंग के अंदर चली गईं। समय और मेधा ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है। दोनों अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके रिश्ते को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ समय पहले रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई थी। इसमें एक अनजान शख्स ने दावा किया था कि वह समय रैना के परिवार के काफी करीब है। पोस्ट में कहा गया था कि समय और मेधा इसी साल दिसंबर में शादी करने की योजना बना रहे हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि दोनों फिलहाल छुट्टियां मना रहे हैं और समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते हैं। हालांकि, समय और मेधा दोनों ने इस खबर को खारिज कर दिया था। समय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मजाकिया अंदाज में लिखा था कि दिसंबर में उनका इंडिया टूर है, इसलिए शादी को आगे बढ़ाना पड़ेगा। मेधा ने भी इस खबर को गलत बताया था।

End of Feed