'Kabir Singh' में इस हसीना को ऑफर हुआ था Kiara Advani का रोल, इस कारण नहीं बनी बात

Kiara Advani's Role Offered to Manushi Chhillar in Kabir Singh: जूम टीवी को दिए इंटरव्यू के दौरान मानुषी छिल्लर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में कियारा आडवाणी का किरदार एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था। उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन की भी तारीफ की।

Kiara Advani's Role Offered to Manushi Chhillar in Kabir Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) में प्रीति का रोल निभाया था। इस किरदार के लिए कियारा आडवाणी को खूब सराहना मिली थी। फिल्म में कियारा आडवाणी के अपोजिट शाहिद कपूर नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्मों को लेकर अफवाहें थीं कि कियारा आडवाणी के रोल के लिए मेकर्स ने मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) को अप्रोच किया है। अब इन खबरों को मानुषी छिल्लर ने कन्फर्म कर दिया है।

Kiara Advani

जूम टीवी से बात करते हुए मानुषी छिल्लर ने कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म 'कबीर सिंह' में उन्हें कियारा आडवाणी का रोल ऑफर हुआ था। इस फिल्म को ना करने के बाद भी मानुषी छिल्लर ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कमी तारीफ की है। मानुषी छिल्लर को लगता है कि संदीप रेड्डी वंगा अपनी फिल्मों में फीमेल रोल्स को काफी तव्वजो देते हैं। एक्ट्रेस उनकी फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना की भी काफी तारीफ की है।

End of Feed