इस बात से बहुत ज्यादा परेशान रहते थे सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म भैया जी को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत बहुत ही सेंसिटिव थे। एक्टर अपने बारे में निगेटिव खबरें पढ़कर परेशान हो जाते थे। एक्टर अक्सर मुझे पूछते थे कि मैं इन चीजों से कैसे डील करूं।

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपनी एक्टिंग के बल पर मुकाम हासिल किया है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि किसी आउट साइडर को इंडस्ट्री में क्या कुछ सहना पड़ता है। उनके लिए चीजें कितनी मुश्किल होती है। एक्टर ने अपने दोस्त दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। दोनों ने साथ में फिल्म सोनचिरया में काम किया था। एक्टर ने बताया कि सुशांत निगेटिव आर्टिकल को लेकर काफी परेशान हो जाते थे।

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि निगेटिव आर्टिकल से सुशांत पर क्या असर पड़ता था। उन्होंने कहा, सुशांत बहुत ही जल्दी परेशान हो जाता था। वो बहुत ही अच्छा इंसान था। एक अच्छा इंसान ही छोटी-छोटी बातों से परेशान हो जाता है। वो अक्सर मेरे पास आकर पूछता था कि मैं इन चीजों से कैसे डील करूं। मैं उसे हमेशा समझाता था कि इन बातों को गंभीरता से मत लो क्योंकि मैंने खुद इन आर्टिकल की वजह से काफी परेशान हो जाता था।

End of Feed