बॉलीवुड

Exclusive: Esha Gupta ने साल 2017 में ही फ्रीज करवा लिए थे अपने Eggs, कहा- 'अभी तक 3 बच्चों की मां होती अगर..'

Esha Gupta Froze her Eggs: बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो अपने फिल्मी करियर की वजह से काफी देरी से मां बनती हैं, हालांकि वह अपने एग्स फ्रीज करना लेती हैं ताकि उन्हें आगे किसी प्रकार की समस्या न हो। अब एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी अपने एग्स फ्रीज करने को लेकर बयान दिया है।

Image

Esha Gupta Froze her Eggs in 2017

Esha Gupta Froze her Eggs: ईशा गुप्ता ने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं। एक्ट्रेस ने अब ईटाइम्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक्ट्रेस होने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो अपने फिल्मी करियर की वजह से काफी देरी से मां बनती हैं, हालांकि वह अपने एग्स फ्रीज करना लेती हैं ताकि उन्हें आगे किसी प्रकार की समस्या न हो। अब एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी अपने एग्स फ्रीज करने को लेकर बयान दिया है। ईशा ने साफ कर दिया है कि उन्हें बच्चे काफी पसंद हैं और वह जल्द ही शादी करने वाली हैं।

38 साल की उम्र में एक्ट्रेस इस समय ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, हालांकि अपनी खूबसूरती की चक्कर में वह अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आइए ईशा गुप्ता के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।

'ईशा गुप्ता ने 7 साल पहले फ्रीज करवाए एग्स'

ईशा गुप्ता ने ई टाइम्स के साथ दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, 'मैं हमेशा से ही मां बनने वाली थी, मैनें साल 2017 में ही एग्स फ्रीज करवा लिए थे। मेनुअल से मिलने से पहले ही मैंने ये फैसला ले लिया था। अब हम जल्द ही शादी करने वाले हैं। अगर मैं एक्ट्रेस नहीं होती तो अभी तक 3 बच्चों की मां होती, मैं बच्चों के बिना अपनी लाइफ भी इमैजिन नहीं कर सकती हूं।' ईशा गुप्ता की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को काफी पसंद किया जाता है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article