Mani Ratnam support Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी के साथ दीपिका का विवाद हो गया है। दरअसल, प्रभास की मूवी स्पिरिट के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया था। मूवी के लिए दीपिका ने कुछ शर्तें रखी थी, जिसे संदीप रेड्डी ने पूरा करने से मना कर दिया। इसके बाद दीपिका मूवी से आउट हो गई। अब तमाम लोग इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे है। इस बीच पॉपुलर डायरेक्टर मणिरत्नम ने दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया है।
मणिरत्नम ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन
संदीप रेड्डी और दीपिका पादुकोण के बीच चल रहे विवाद के बीच फेमस डायरेक्टर मणिरत्नम का बयान सामने आया है। न्यूज 18 से बातचीत करते हुए मणिरत्नम ने दीपिका का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक सही मांग है। मुझे खुशी है कि वो इसे मांगने की स्थिति में है। मेरे ये मानना है कि एक फिल्म निर्माता के तौर पर, आपको कास्टिंग करते समय इसे ध्यान में रखना चाहिए। यह कोई गलत मांग नहीं है, बल्कि एक जरूरत है। इसपर ध्यान देना चाहिए। आपको इसे स्वीकार करना, समझना और इसके अनुसार काम करना होगा।' रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्पिरिट के लिए दीपिका पादुकोण ने आठ घंटे की शिफ्ट और 20 करोड़ रुपये की मांग की थी।
इस एक्ट्रेस ने दीपिका को किया रिप्लेस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण आउट हो गई है। अब मेकर्स ने एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस मूवी के लिए हां कर दिया है। इससे पहले तृप्ति, संदीप रेड्डी की फिल्म एनिमल में नजर आई थी। मूवी में तृप्ति ने रणबीर कपूर के साथ एक से एक बोल्ड सीन्स दिए थे। इस मूवी को करने के बाद तृप्ति रातों रात फेमस हो गई।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
